ग़ज़ल- जला है दिल जलाने पर सुनो ये ही मुहब्बत है तुम्हें पाया गँवाने पर सुनो ये ही मुहब्बत है सज़ा ये थी कि मुझको छोड़ देना था यूँ ही तनहा चले आये बुलाने पर सुनो ये ही मुहब्बत है कहाँ कुछ ख़ास ऐसा था कि मर जाता तुम्हारे बिन रहा बैचेन जाने पर सुनो ये ही मुहब्बत है बड़ा आसान था मैं तोड़ देता प्यार का रिश्ता लगा हूँ मैं निभाने पर सुनो ये ही मुहब्बत है ज़माना चाहता था दूर करना बस तुम्हें मुझसे रहा भारी ज़माने पर सुनो ये ही मुहब्बत है कहानी ख़त्म होते ही उठा पर्दा हक़ीक़त से यकीं आया दिवाने पर सुनो ये ही मुहब्बत है हवाएँ ले उड़ी थीं साथ अपने उस परिंदे को चला आया ठिकाने पर सुनो ये ही मुहब्बत है ग़ज़लकार-विवेक 'बिजनौरी' समकालीन हिंदुस्तानी ग़ज़ल एप से ग़ज़लें पायें|
ये एक hindi news blog है। जहाँ आपको art, hindi new, technology, quote, hindi shayeri, गेजेड,story, photography, videography, etc... का new new post update होता है आपके लिए ।
मंगलवार, 23 जुलाई 2019
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
20 मोटिवेशनल शायरी जो जिंदगी बदलने का हौसला दें
20 मोटिवेशनल शायरी जो जिंदगी बदलने का हौसला दें परिचय: जिंदगी में सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और खुद पर विश्वास सबसे जरूरी है...
-
🌅 100+ Good Morning Shayari 2026 – दिल को छू लेने वाली सुप्रभात शायरी | Shayari With Noor 🌸 लेखक: Noor Alam Ansari ब्रांड: Shayari With No...
-
1. चल पड़े हो तो थमना नहीं, रास्तों ने कभी मंज़िलें बाँटी नहीं। हौसलों की आग जब सीने में हो, कोई तूफ़ान भी सफ़र रोक पाता नहीं। 2...
-
“दिल छू लेने वाली मोहब्बत की 10 शायरी | Love Shayari in Hindi 2026” 📝 Description: अगर आप सच्ची मोहब्बत की तलाश में हैं या अपने...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें